Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सलमान के घर फायरिंग मामले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करेगी पुलिस

महाराष्ट्र पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मामले के सह आरोपित अनमोल के कहने पर ही इस मामले के आरोपितों को घटना के एक दिन पहले 13 अप्रैल की रात को आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति की गई थी।

18 Apr 2024

सलमान के घर फायरिंग मामले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करेगी पुलिस

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग मामले में महाराष्ट्र पुलिस कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करेगी। पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसको सह आरोपित बनाया है। अनमोल विदेश में है और उसने आरोपितों से इंटरनेट कालिंग से बात की थी।

महाराष्ट्र पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मामले के सह आरोपित अनमोल के कहने पर ही इस मामले के आरोपितों को घटना के एक दिन पहले 13 अप्रैल की रात को आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति की गई थी। इसके बाद 14 अप्रैल को दोनों ने सलमान के आवास के सामने हवाई फायरिंग की थी। जांच में पता चला है कि आरोपित सागर पाल और विक्की गुप्ता अनमोल बिश्नोई से फायरिंग के वक्त भी इंटरनेट कालिंग से बात कर रहे थे। घटना के बाद दोनों आरोपितों ने हथियार फेंक दिया था। पुलिस टीम ने हथियार तो बरामद कर लिया है, हथियार सप्लायर की तलाश कर रही है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि हमले की जिम्मेदारी लेने वाला अनमोल फिलहाल विदेश में है और मामले का सह आरोपित है। पुलिस उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करेगी।

इसी बीच मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की कथित साजिश के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए चार टीमें गठित कर उनको नई दिल्ली, बिहार, गुजरात और राजस्थान भेजा है। इस मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच आरोपित सागर पाल के भाई सोनू पाल से गहन पूछताछ कर रही है। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि आरोपित सागर पाल अपने भाई सोनू पाल से इंटरनेट कॉलिंग के जरिए बातचीत कर रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक सोनू पाल को गिरफ्तार नहीं किया है। सोनू पाल भी हरियाणा में काम करता था। बांद्रा में सलमान के घर पर फायरिंग मामले में हरियाणा से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे भी पूछताछ जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News